Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में कंबोडिया के राजा नोरोडोम सिहामोनी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। प्रधानमंत्री के साथ भेंट में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की और क्षमता निर्माण, मानव संसाधन विकास, पर्यटन, संस्कृति और रक्षा के क्षेत्र में दोनों देशों की साझेदारी को आगे बढ़ाने के तौर-तरीकों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर भी विचारों को साझा किया।

कंबोडिया नरेश ने राष्‍ट्रपति से भी मुलाकात की और विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा की। इससे पहले उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नोरोदोम सिहामोनी से मुलाकात की। दोनों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और आपसी हित के अन्य मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

कंबोडिया नरेश नोंरोदो सिहामोनी तीन दिन की भारत यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे थे। आज राष्ट्रपति भवन में उनका पारंपरिक तौर पर स्‍वागत किया गया।

नोंरोदो सिहामोनी की यात्रा दोनों देशों के राजनयिक संबंधों के 70 वर्ष पूरे होने के अवसर पर हो रही है। भारत और कंबोडिया के बीच 1952 में राजनयिक संबंध स्थापित हुए थे। कंबोडिया नरेश की भारत यात्रा लगभग छह दशक के बाद हो रही है। इससे पहले वर्तमान कंबोडिया नरेश के पिता 1963 में भारत आए थे।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

16 hours ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

1 day ago

This website uses cookies.