राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (RINL) ने वर्ष 2022-23 में कार्यस्थल पर सुरक्षा में सुधार के लिए अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए सुरक्षा उत्कृष्टता श्रेणी के अंतर्गत प्रतिष्ठित “ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड 2023” प्राप्त किया है।
नई दिल्ली में आज (30 मई 2023 को) राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) के निदेशक (परियोजना) और अपर प्रभार निदेशक (संचालन) ए के बागची ने प्रतिष्ठित ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड 2023 का पुरस्कार राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) की ओर से असम के पूर्व राज्यपाल जगदीश मुखी से 21वें वार्षिक ग्रीनटेक पुरस्कार समारोह में प्राप्त किया।
ग्रीनटेक फाउंडेशन द्वारा आयोजित 21वां ग्रीनटेक सेफ्टी अवार्ड 2023 समारोह उन उत्कृष्ट संगठनों को मान्यता और सम्मान देता है जो कॉर्पोरेट नागरिकता, पारदर्शी जवाबदेही, जीवन चक्र प्रबंधन, सुरक्षा और स्वास्थ्य में उत्कृष्टता के माध्यम से मूल्य जोड़कर व्यावसायिक भविष्य को परिभाषित करने, रणनीतिक स्थिरता और अनुशासित तरीके से उचित व्यवसाय का संचालन करना जो नगण्य दुर्घटनओं के लक्ष्य के साथ प्रतिबद्धता, समर्पण के माध्यम से सभी हितधारकों के लिए एक साझा भविष्य प्रदान करने का दायित्व ले रहे हैं।
ग्रीनटेक फाउंडेशन के निर्णायक मंडल के सदस्यों ने गगनचुंबी संरचनाओं, चिमनियों आदि के निरीक्षण के लिए ड्रोन प्रौद्योगिकी के उपयोग, सुरक्षा हार्नेस के उपयोग पर नज़र रखने के लिए सॉफ्टवेयर एप्लिकेशन के विकास और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (वेबिनार) के माध्यम से सुरक्षा प्रशिक्षण प्रदान करने जैसी पहलों के लिए भी राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) की सराहना की।
ग्रीनटेक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एबीसीपी शरण और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
Pixel 11 Series के स्पेसिफिकेशंस लीक, 256GB स्टोरेज, Tensor G6 चिप और बड़ी बैटरी समेत… Read More
Manchester United vs Wrexham: प्री-सीजन मुकाबले में मैनचेस्टर यूनाइटेड को 1-0 से हराकर व्रेक्सहैम ने… Read More
Facebook और Instagram हुए डाउन, दुनियाभर के हजारों यूजर्स को हुई परेशानी नई दिल्ली: सोशल… Read More
कल का मौसम: 20 जुलाई को 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट,… Read More
राजस्थान: डिलीवरी के बाद डायलिसिस पर निर्भर 5 महिलाओं ने राष्ट्रपति से लगाई गुहार, कहा-… Read More
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment