Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हिमाचल प्रदेश के चार दिन के दौरे पर शिमला पहुंचीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज हिमाचल प्रदेश के चार दिन के दौरे पर शिमला पहुंच गई हैं। राष्‍ट्रपति बनने के बाद हिमाचल प्रदेश की यह उनकी पहली आधिकारिक यात्रा है। राज्‍यपाल शिव प्रताप शुक्‍ल, मुख्‍यमंत्री सुखविन्‍दर सिंह सुक्‍खू और अन्‍य गण्‍यमान्‍य लोगों ने कल्‍याणी हेलिपेड पहुंचने पर उनका भव्‍य स्‍वागत किया। इस अवसर पर उन्‍हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अपनी हिमाचल यात्रा के दौरान राष्‍ट्रपति मशोबरा में स्थित राष्ट्रपति निवास में ठहरेंगी। राष्‍ट्रपति आज शाम शिमला स्थित राजभवन में हिमाचल सरकार द्वारा उनके सम्मान में आयोजित किये जाने वाले नागरिक अभिनंदन में भी शामिल होंगी। वे कल मशोबरा में विकसित किये गए नये ट्यूलिप गार्डन का उद्घाटन करेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू कल मुख्‍य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी और मेधावी छात्रों को पदक प्रदान करेंगी। वे शिमला की राष्ट्रीय लेखापरीक्षा और लेखा अकादमी में भारतीय लेखा परीक्षा और लेखा सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों से भी संवाद करेंगी।

राष्‍ट्रपति का भारतीय उच्‍च अध्ययन संस्थान जाने का भी कार्यक्रम है। वे राष्‍ट्रपति निवास में ऐटहोम स्‍वागत समारोह का भी आयोजन करेंगी। राष्‍ट्रपति की इस यात्रा में राष्‍ट्रपति निवास के ऐतिहासिक परिसर को आम लोगों के लिए भी खोला जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.