Categories: News-Headlines

ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने आज संगठन से समृद्धि योजना का शुभारंभ किया

ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह ने आज संगठन से समृद्धि योजना का शुभारंभ किया। यह योजना सभी पात्र सीमांत ग्रामीण महिलाओं को स्‍वयं सहायता समूहों के अंतर्गत लाकर उन्‍हें सशक्‍त करेगा। इस अवसर पर गिरिराज सिंह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य़ दस करोड़ महिलाओ को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने का है। वर्तमान में यह संख्या नौ करोड़ है। उन्होंने प्रसन्नता व्‍यक्‍त की कि मई, 2014 में यह संख्या मात्र दो करोड़ 35 लाख थी जो अब बढ़कर नौ करोड़ से अधिक हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी प्रत्येक महिला की आय एक लाख रुपये प्रति वर्ष करने का लक्ष्य रखा है। गिरिराज सिंह ने महिलाओं से मोटे अनाज के उत्‍पाद बनाने की अपील की है।

Leave a Comment

Recent Posts

जन-जन की गिनती, राष्ट्र की प्रगति: जनगणना-2027 का ऐतिहासिक अभियान शुरू

नई दिल्ली, जून 2026। भारत ने विश्व के सबसे बड़े जनगणना अभियान की दिशा में… Read More

2 days ago

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 days ago

This website uses cookies.