राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज गुवाहाटी हाई कोर्ट के प्लेटिनम जयंती समारोह में भाग लिया। इस समारोह में प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। राष्ट्रपति मुर्मु ने दोपहर में गुवाहाटी के कोइनाधोरा स्टेट गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय ध्वज के साथ आइस-एक्स बैटन सौंपकर माउंट कंचनजंगा पर्वतारोही दल को रवाना किया।
इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मु ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया और कहा कि हाथियों के संरक्षण से मानव समाज लाभान्वित होगा और इससे जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को हल करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि मानव-हाथी संघर्ष को हल करने की जिम्मेदारी मानव पर है। ऑस्कर विजेता डाक्यूमेंट्री द एलिफेंट व्हिस्परर्स की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री में प्रकृति के प्रति प्रेम को पूरी तरह से चित्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि हाथी हमारे देश में प्रगति का प्रतीक है और उनकी रक्षा करना देशवासियों का कर्तव्य है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment