Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज 27 भारतवंशियों को प्रवासी भारतीय सम्‍मान प्रदान करेंगी

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज मध्‍य प्रदेश के इंदौर में 17वें प्रवासी भारतीय दिवस समारोह के समापन सत्र में शामिल होंगी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि राष्‍ट्रपति 27 भारतवंशियों और संस्‍थानों को प्रवासी भारतीय सम्‍मान प्रदान करेंगी।

प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार, विदेश में भारत के बारे में बेहतर समन्वय बनाने, भारत की उपलब्धियों का समर्थन करने और भारतीय समुदाय के कल्याण के लिए काम करने वाले प्रवासी भारतीय और उनके द्वारा संचालित संगठन और संस्थानो को दिये जाते हैं। राष्ट्रपति समापन समारोह के पहले सूरीनाम गणराज्य के राष्ट्रपति चन्द्रिका प्रसाद संतोखी और गुयाना गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद इरफान अली से भी भेंट करेंगी। प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के तीसरे और अंतिम दिन केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में दो अलग अलग सत्र भी आयोजित होंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल सम्‍मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि विभिन्‍न देशों में प्रवासी भारतीयों के जीवन, संघर्ष और उनकी उपलब्धियों को सहेज कर रखना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रवासी भारतीयों से वैश्विक व्‍यवस्‍था में भारत की अनूठी विश्‍व दृष्टि और उसकी महत्‍वपूर्ण भूमिका को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्‍होंने कहा कि आज दुनिया आशा और विश्‍वास के साथ भारत की ओर देख रही है इसलिए भारतवंशी हमारे देश के ब्रांड एम्‍बेसडर के रूप में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

48 minutes ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

48 minutes ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

48 minutes ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

48 minutes ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.