Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओणम के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओणम के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी। फसल और उपज से जुड़ा ओणम का त्योहार विशेष रूप से केरल में मनाया जाता है।

राष्ट्रपति ने ओणम के अवसर पर अपने संदेश में “भारत और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों, विशेषकर केरल के भाइयों और बहनों” को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “फसलों की कटाई के उपलक्ष्य में मनाया जाने वाला ओणम हमारे किसानों की कड़ी मेहनत का सम्मान करने और प्रकृति मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। केरल के लोगों ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित किया है। यह त्योहार उनके लिए आपसी सहयोग और सद्भाव को बढ़ावा देने का भी एक अवसर है।”

उन्होंने कहा, “आइए, ओणम के अवसर पर हम सब मिलकर काम करने का संकल्प लें और भारत को एक समृद्ध व गौरवशाली राष्ट्र बनाने में योगदान दें।”

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

11 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

12 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.