Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र को वर्चुअल माध्‍यम से सम्‍बोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि भारत आर्कटिक क्षेत्रों में रूस के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने का इच्छुक है। व्लादिवोस्तोक में आयोजित सातवें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा के साथ-साथ भारत ने रूस के सुदूर पूर्व में औषधि और हीरे के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण निवेश किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि 2019 में उन्हें इस मंच में रूस के साथ भाग लेने का मौका मिला और तब उन्होंने भारत की एक्ट फार-ईस्ट नीति की घोषणा की थी। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस नीति की घोषणा के बाद, रूस के सुदूर पूर्व के साथ भारत का सहयोग विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज यह नीति भारत और रूस की विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त सामरिक स‍हभागिता का एक प्रमुख स्तंभ बन गई है।

उन्होंने कहा कि आज दुनिया के किसी भी हिस्से में होने वाली घटनाएं पूरी दुनिया पर प्रभाव डालती हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष और कोविड महामारी का कुप्रभाव वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं पर पड़ा है।

उन्होंने कहा कि खाद्यान्न, उर्वरक और ईंधन की कमी विकासशील देशों के लिए बड़ी चिंता का विषय है। प्रधान मंत्री ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत से ही, भारत ने कूटनीति और बातचीत का रास्ता अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत इस संघर्ष को समाप्त करने के सभी शांतिपूर्ण प्रयासों का समर्थन करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस महीने व्लादिवोस्तोक में भारत के वाणिज्य दूतावास की स्थापना के तीस साल पूरे हो रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत इस शहर में वाणिज्य दूतावास खोलने वाला पहला देश था।

Leave a Comment

Recent Posts

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

18 hours ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

18 hours ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

19 hours ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

19 hours ago

Bigg Boss 20 Contestants News: नए सीजन को लेकर बढ़ी हलचल, इन नामों की एंट्री की चर्चा तेज

बिग बॉस 20 को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह टेलीविजन के सबसे चर्चित रियलिटी शो… Read More

19 hours ago

खान सर ने FIR रद्द कराने के लिए पटना हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, मामले ने पकड़ा तूल

पटना हाईकोर्ट पहुंचे खान सर प्रसिद्ध शिक्षक और सोशल मीडिया पर लोकप्रिय एजुकेटर Khan Sir… Read More

20 hours ago

This website uses cookies.