Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सभी से श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सभी से श्रीमद्भगवद्गीता के ज्ञान को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। वे आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2022 के अंतर्गत आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता संगोष्ठी को संबोधित कर रही थीं। इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा नेपाल के राजदूत शंकर प्रसाद शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।उन्होंने कहा कि सभी देशवासी आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और स्वतंत्रता संग्राम के नायकों को याद किया जा रहा है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि महात्मा गांधी सहित स्वतंत्रता सेनानी श्रीमद्भगवद गीता से मार्गदर्शन लेते थे। उन्होंने विदेशों में पवित्र ग्रंथ को लोकप्रिय बनाने के हरियाणा सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गीता और योग शास्त्र पूरी मानवता को भारत की देन हैं।

राष्ट्रपति ने विभिन्न क्षेत्रों में विकास और समाज के सभी वर्गों के उत्थान के लिए उठाए गए कदमों के लिए हरियाणा सरकार की प्रशंसा भी की। उन्होंने हरियाणा परिवहन-नेशनल कॉमन ई-मोबिलिटी कार्ड और निरोगी हरियाणा योजना की ई-टिकटिंग प्रणाली का वर्चुअल रूप से उद्घाटन किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने 950 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सिरसा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास भी किया।

आयोजन से पहले राष्ट्रपति ने गीता पूजन किया और गीता यज्ञ में पूजा अर्चना की। उन्होंने राज्य प्रदर्शनी, हरियाणा पवेलियन और शिल्प उद्यान का भी उद्घाटन किया। राष्ट्रपति दो दिन के हरियाणा दौरे पर हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.