रियर एडमिरल संदीप मेहता, वीएसएम ने 28 नवंबर 2022 को आईएनएस कुंजली परेड ग्राउंड में आयोजित एक भव्य औपचारिक परेड में महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग की बैटन रियर एडमिरल एएन प्रमोद को सौंपी।
1 जुलाई 1990 को भारतीय नौसेना में नियुक्त रियर एडमिरल प्रमोद एक योग्य नेवल एयर ऑपरेशन्स ऑफिसर और एक संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ हैं। वह प्रतिष्ठित नौसेना अकादमी, गोवा, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और नेवल वॉर कॉलेज, गोवा के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना के जहाजों अभय, शार्दुल एवं सतपुड़ा और नेवल एयर स्टेशन, आईएनएस उत्क्रोश की भी कमान संभाली। वे वेस्टर्न फ्लीट के फ्लीट ऑपरेशंस ऑफिसर थे और आईएनए के डिप्टी कमांडेंट और असिस्टेंट चीफ ऑफ नेवल स्टाफ (एयर) जैसे पदों पर भी रहे।
रियर एडमिरल संदीप मेहता नौसेना मुख्यालय, नई दिल्ली में असिस्टेंट चीफ ऑफ कैरियर प्रोजेक्ट्स एवं असिस्टेंट कंट्रोलर ऑफ वॉरशिप प्रोडक्शन एंड एक्वीजीशन के रूप में चले गए हैं।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment