Categories: News-Headlines

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की पीएम मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद आज भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। नई दिल्ली में मीडिया को संबोधित करते हुए पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष की टिप्पणी को गुजरात के लोगों का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे की इस तरह की टिप्पणी को कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी का समर्थन प्राप्त है।

संबित पात्रा ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री पर इस तरह की आपत्तिजनक टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक बातें कही हैं।

संबित पात्रा ने गुजरात के लोगों से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करके ऐसी टिप्पणियों का बदला लेने को कहा।

Leave a Comment

Recent Posts

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

1 hour ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

1 hour ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.