Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज पुणे के खडगवासला में एनडीए के 145वें बैच की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज पुणे के खडगवासला में राष्‍ट्रीय रक्षा अकादमी-एनडीए के 145वें बैच की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया। राष्‍ट्रपति ने रक्षा कर्मियों को प्रशिक्षित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए एनडीए की सराहना की। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि कैडेट समर्पण और वीरता की सशस्‍त्र सेनाओं की परंपराओं को आगे बढाएंगे। उन्‍होंने कहा कि इस परेड में शामिल महिला कैडेट महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है। उन्‍होंने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम हमारी संस्‍कृति है और सेना देश में शांति, स्थि‍रता और समृद्धि को बढ़ावा देने में पूरी तरह सक्षम है।

परेड में 353 कैडेटों ने हिस्‍सा लिया जिनमें 12 विदेशी कैडेट शामिल है। राष्‍ट्रपति अकादमी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एक विशेष डाक टिकट और सिक्‍का भी जारी करेंगी। इसके बाद पदक विजेताओं और विदेशी कै‍डेटों तथा कैडेटों के माता-पिता से उनकी बातचीत का कार्यक्रम है। श्रीमती मुर्मु पाचवीं बटालियन के भवन की आधारशिला भी रखेंगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.