Categories: News-Headlines

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को चुनाव से पहले मिली बड़ी राहत

पाकिस्‍तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को चुनाव से पहले बड़ी राहत मिली है। पाकिस्‍तान के एक शीर्ष न्‍यायालय ने उन्‍हें एवनफील्‍ड भ्रष्‍टाचार मामले में बरी कर दिया है। एक अन्‍य मामले में भी उनके खिलाफ दायर अपील वापस लिये जाने के कारण वह बरी हो गए हैं।

इस्लामाबाद उच्‍च न्‍यायालय की मुख्‍य न्यायाधीश आमेर फारूख और न्‍यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब की दो सदस्यीय पीठ ने नवाज शरीफ की अपील पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया। नवाज शरीफ को एवनफील्ड भ्रष्‍टाचार मामले में 2018 में दस वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी।

तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ भ्रष्‍टाचार के मामले में कारावास की सजा सुनाए जाने के बाद विदेश चले गए थे, वे चार वर्ष के स्‍वनिर्वासन के बाद गत अक्‍टूबर में ही पाकिस्‍तान लौटे है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

10 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.