राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिनों की अपनी बिहार यात्रा पर आज पटना पहुंची, जहां राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति ने पटना में बिहार के चौथे ‘कृषि रोड मैपः 2023-2028’ का शुभारंभ किया। बिहार में वे तीन अलग-अलग संस्थानों के दीक्षांत समारोहों में शामिल होंगी।
इस रोड मैप में राज्य में अगले पांच वर्षों में कृषि के विकास की कार्य-योजना बनाई गई है। इस कार्य-योजना में कृषि तथा ग्यारह अन्य संबंधित विभागों को शामिल किया गया है।
कृषि रोडमैप कार्यक्रम में 1800 से अधिक किसान और जीविका-दीदी स्वयं सहायता समूह के 700 सदस्यों ने हिस्सा लिया। राष्ट्रपति पटना शहर में गुरु गोविंद सिंह के जन्म स्थल तख्त श्री हरमिंदर साहिब जाकर अरदास करेंगीं।
मालूम हो कि राष्ट्रपति कल बृहस्पतिवार को मोतिहारी में महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इसके बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, पटना के पहले दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए गया भी जाएंगी।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment