Categories: News-Headlines

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्‍ली में 69वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार प्रदान किए

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्‍ली में 69वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार प्रदान किए। राष्‍ट्रपति ने इस अवसर पर कहा कि इस बार पुरस्‍कार प्राप्‍त करने वाली फिल्‍मों से काफी प्रभावित हैं, जिसमें जलवायु परिवर्तन, लडकियों की तस्‍करी, महिला उत्‍पीडन, भ्रष्‍टाचार और सामाजिक शोषण जैसी समस्‍याओं को उजागर किया गया है। उन्‍होंने लीक से हटकर फिल्‍में बनाने वालों की सराहना की। राष्‍ट्रपति ने कहा कि सिनेमा समाज का दर्पण होने के साथ-साथ उसे सुधारने का माध्‍यम भी है तथा सभी कलाकार इस बदलाव के वाहक है।

राष्‍ट्रपति मुर्मु ने जोर देकर कहा कि राष्‍ट्रीय एकता जैसे विचारों का सिनेमा के जरिए प्रसार किया जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि प्रतिष्ठित अभिनेत्री वहीदा रहमान को दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार से सम्‍मानित कर उन्‍हें बहुत प्रसन्‍नता हुई। उन्‍होंने कहा कि वहीदा रहमान अपनी कला और व्‍यक्तित्‍व से फिल्‍म उद्योग के शिखर तक पहुंची हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि फिल्‍मों की पारेसी को रोकने में केंद्र सरकार फिल्‍म उद्योग के साथ‍ मिलकर काम कर रही है। उन्‍होंने कहा कि सरकार इस संबंध में चलचित्र अधिनियम भी लाई है। उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें भारतीय फिल्‍म उद्योग पर गर्व है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अब क्षेत्रीय कुछ नहीं रह गया है और अगर फिल्‍म की विषय-सामग्री अच्‍छी है तो यह वैश्विक दर्शकों का ध्‍यान भी खींच लेती है।

दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार प्राप्‍त करने पर वहीदा रहमान ने कहा कि वह बहुत सम्‍मानित महसूस कर रही है। उन्‍होंने कहा कि यह फिल्‍म उद्योग में सभी के समर्थन से संभव हुआ है और वे यह पुरस्‍कार उन्‍हें स‍मर्पित करती हैं।

निखिल महाजन में मराठी फिल्‍म के लिए सर्वश्रेष्‍ठ निर्देशक का राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार दिया गया। अल्‍लू अर्जुन को फिल्‍म पुष्‍पा के लिए सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेता का पुरस्‍कार दिया गया। आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाडी और कृति सेनन को मिमि के लिए संयुक्‍त रूप से सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का पुरस्‍कार दिया गया। आर. माधवन द्वारा निर्देशित रॉकेट्री: द नाम्‍बी इफेक्‍ट को सर्वश्रेष्‍ठ फीचर फिल्‍म पुरस्‍कार दिया गया। पल्‍लवी जोशी को द कश्‍मीर फाइल्‍स के लिए सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेत्री और पंकज त्रिपाठी को मिमि के लिए सर्वश्रेष्‍ठ सहायक अभिनेता का राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान किया गया। फिल्‍म आर.आर.आर को संपूर्ण मनोरंजन करने वाली सर्वश्रेष्‍ठ लोकप्रिय फिल्‍म और विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्‍मीर फाइल्‍स को राष्‍ट्रीय एकता पर सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍म के लिए नर्गिस दत्‍त पुरस्‍कार दिया गया।

सृष्टि लखेरा के निर्देशन में बनी एक था गांव को सर्वश्रेष्‍ठ गैर-फीचर फिल्‍म का पुरस्‍कार प्रदान किया गया। श्रेया गोशाल को फिल्‍म इरावन निजहाल के गीत मायावा-चायवा के लिए सर्वश्रेष्‍ठ महिला पार्श्‍व गायक और काल भैरव को फिल्‍म आर.आर.आर के गीत कोमुरम भीमडु के लिए सर्वश्रेष्‍ठ पुरूष पार्श्‍व गायक का पुरस्‍कार मिला।

प्रेम रक्षित को आर.आर.आर. के लिए सर्वश्रेष्‍ठ कॉरियोग्राफी का पुरस्‍कार दिया गया। देवी श्री प्रसाद को पुष्‍पा के लिए तथा एम.एम कीरावाणी को आर.आर.आर के लिए सर्वश्रेष्‍ठ संगीत निर्देशक का पुरस्‍कार प्रदान किया गया। शुजीत सरकार की सरदार उधम सिंह को सर्वश्रेष्‍ठ हिन्‍दी फिल्‍म का सर्वश्रेष्‍ठ पुरस्‍कार दिया गया। इस फिल्‍म को सर्वश्रेष्‍ठ छायांकन, प्रोडक्‍शन डिजाइन और कॉस्‍टूयम डिजाइन की श्रेणी में भी पुरस्‍कार मिला। भाविन रबारी को गुजराती फिल्‍म छेलो शो के लिए सर्वश्रेष्‍ठ बाल कलाकार का पुरस्‍कार मिला।

Leave a Comment

Recent Posts

AI के विस्तार को लेकर CTO का विश्वास लगातार तीसरे साल कमजोर पड़ा: अक्कोडिस रिपोर्ट

ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड डिजिटल इंजीनियरिंग कंसल्टिंग में ग्लोबल लीडर और एडेको ग्रुप का हिस्सा, अक्कोडिस की आज जारी… Read More

19 hours ago

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर जताई सहमति

Iran Live Updates: ट्रंप बोले- ‘अब कोई नौसैनिक नाकाबंदी नहीं’, ईरान ने परमाणु निरीक्षण पर… Read More

2 days ago

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप 2026 में जीता रजत पदक

भारतीय शतरंज का दुनिया में दबदबा कायम, टीम MGD1 ने FIDE वर्ल्ड रैपिड टीम चैंपियनशिप… Read More

2 days ago

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का रास्ता साफ

CUET UG Result 2026: लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, 49 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में एडमिशन का… Read More

2 days ago

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, लिस्ट-ए क्रिकेट में जड़ी सबसे तेज फिफ्टी; 20 साल पुराना… Read More

4 days ago

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

तमिलनाडु में दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना चेन्नई: तमिलनाडु… Read More

5 days ago

This website uses cookies.