Categories: News-Headlines

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंडियास्किल्स 2023-24 का शुभारंभ किया और विश्व कौशल 2022 के विजेताओं को सम्मानित किया

केंद्रीय शिक्षा और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज कौशल भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में इंडियास्किल्स 2023-24 का शुभारंभ किया और विश्व कौशल 2022 विजेताओं को सम्मानित किया। भारत ने वैश्विक प्रतिस्पर्धा में 11वां स्थान हासिल किया है, जो अब तक की सबसे अच्छी रैंकिंग है। कार्यक्रम में विश्व कौशल 2022 की यात्रा को दर्शाने वाला एक लघु वीडियो भी दिखाया गया। कुछ विजेताओं ने प्रतियोगिता में अपने अनुभव भी साझा किये।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, धर्मेंद्र प्रधान ने सभी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के न सिर्फ डिग्री प्राप्त करने पर, बल्कि योग्यता बढ़ाने के आह्वान की याद दिलाई। उन्होंने रोजगारपरक कौशल विकसित करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिससे कार्यबल की बाजार में स्वीकार्यता बढ़ेगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हमें 21वीं सदी में नेतृत्व करने के लिए दक्षताओं, व्यावहारिक ज्ञान और व्यावहारिक प्रशिक्षण को समान महत्व देना होगा।

धर्मेंद्र प्रधान ने अर्जित डिग्री और अर्जित कौशल के बीच अंतर को कम करने के लिए कौशल अंतराल को मैप करने की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने उल्लेख किया कि कैसे एनईपी 2020 ने डिग्री और योग्यता को मिलाकर एक मिश्रित मॉडल पेश करने के लिए कदम उठाया है, इसे लचीला और छात्रों की पसंद के अनुसार बनाया गया है।

उन्होंने नीति निर्माताओं, शिक्षा जगत और उद्योग जगत से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए एक जनांदोलन बनाने के लिए एक साथ आने का आग्रह किया। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सीखने और कमाई के मिश्रण से कौशल विकास होता है।

विश्व कौशल प्रतियोगिता दुनिया की सबसे बड़ी कौशल प्रतियोगिता है, जो हर दो साल में एक बार आयोजित की जाती है। इसका संचालन वर्ल्डस्किल्स इंटरनेशनल द्वारा किया जाता है, जिसके 86 सदस्य देश हैं। ये प्रतियोगिताएं उच्च प्रदर्शन के लिए एक बेंचमार्क और व्यावसायिक उत्कृष्टता का आकलन करने का एक उद्देश्यपूर्ण तरीका दोनों प्रदान करती हैं। प्रतियोगिता की अवधि 4 दिन, 16 से 22 घंटे है।

वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता 2022 सितंबर से नवंबर 2022 तक पूरे यूरोप, उत्तरी अमेरिका और पूर्वी एशिया में आयोजित की गई थी, जिसमें 61 कौशल में 58 देशों के 1,000 से अधिक प्रतियोगी शामिल थे। प्रतियोगिता की मेजबानी 15 देशों ने 20 से अधिक शहरों में की थी। भारत ने 50 कौशलों में भाग लिया और डब्ल्यूएससी 2022 में 2 रजत पदक, 3 कांस्य पदक और उत्कृष्टता के लिए 13 पदकों के साथ 11वां स्थान हासिल किया, जो विश्व कौशल प्रतियोगिता में इसकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता 2022 में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले भारतीय प्रतियोगियों का चयन इंडियास्किल्स प्रतियोगिता 2021 के माध्यम से किया गया था।

कुल 165 इंडियास्किल्स राष्ट्रीय प्रतियोगिता विजेताओं को वर्ल्डस्किल्स इंडिया विशेषज्ञों और प्रशिक्षकों की सलाह के तहत वर्ल्डस्किल्स मानकों के अनुरूप विकसित नामित प्रशिक्षण स्थलों पर वर्ल्डस्किल्स प्रतियोगिता के लिए प्रशिक्षित किया गया था। टोयोटा किर्लोस्कर, महिंद्रा, सेंट गोबेन, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति सुजुकी, इंफोसिस, आईआईटी-पलक्कड़, सरकारी टूल रूम और प्रशिक्षण केंद्र, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, लिंकन इलेक्ट्रिक, सिस्को, बीएमडब्ल्यू, वोक्सवैगन जैसे 200 से अधिक उद्योग और अकादमिक भागीदार, बर्जर पेंट्स और अन्य ने करीब 20 करोड़ रुपए का सहयोग भारत के प्रतिस्पर्धियों को प्रशिक्षित करने, प्रशिक्षण बुनियादी ढांचे, विषय वस्तु विशेषज्ञता, अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षण, कच्चे माल और टूल किट के लिए किया।

साथ ही, 56 प्रतियोगियों, 50 विशेषज्ञों और 11 दुभाषियों ने भाग लिया जिनमें से 19 प्रतिशत महिलाएँ (11 प्रतियोगी) थीं। कुछ प्रतियोगियों ने रोबोट सिस्टम इंटीग्रेशन, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग, इंडस्ट्री 4.0, डिजिटल कंस्ट्रक्शन, मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट और रिन्यूएबल एनर्जी जैसे नए जमाने के कौशल में भी भाग लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

48 seconds ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

36 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

24 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

This website uses cookies.