राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ के दो दिन के दौरे पर आज गुरु घासीदास केंद्रीय विद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रपति ने कहा कि समानता के आदर्शों पर चलकर ही देश का युवा खुशियों की राह पर चल सकता है और एक बेहतर समाज का निर्माण कर सकता है। उन्होंने कहा कि देश में इस समय अमृत काल चल रहा है और यदि युवा संविधान में दर्शाए गए मूलभूत कर्तव्यों का पालन करते है तो विकास की रफ्तार निश्चित ही तेज होगी।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय ने 28 शोधार्थियों को डिग्रियां प्रदान की और 76 छात्रों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया। इसके अलावा, लगभग तीन हजार स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों को डिग्रियां प्रदान की गई। इससे पहले राष्ट्रपति ने ऐतिहासिक शहर रतनपुर में महामाया मंदिर में पूजा-अर्चना की और देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और प्रगति की कामना की। दिल्ली लौटने से पहले राष्ट्रपति मुर्मु आज शाम रायपुर में राजभवन में विशेष रूप से संरक्षित जनजातीय समूहों से बातचीत करेगी।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment