Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति को चार राष्ट्रों के राजदूतों ने परिचय पत्र प्रस्तुत किये

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में संयुक्त गणराज्य तंजानिया की उच्चायुक्त तथा जिबूती गणराज्य, सर्बिया गणराज्य और उत्तर मैसेडोनिया गणराज्य के राजदूतों के परिचय पत्र स्वीकार किए। जिन राजदूतों ने परिचय पत्र प्रस्तुत किये, वे हैं:

अनीसा के. मबेगा, संयुक्त गणराज्य तंजानिया की उच्चायुक्त
इस्से अब्दिल्लाही असोवे, जिबूती गणराज्य के राजदूत
सिनिसा पाविक, सर्बिया गणराज्य के राजदूत
स्लोबोदन उज़ुनोव, उत्तर मैसेडोनिया गणराज्य के राजदूत

परिचय पत्र स्वीकार करने के बाद, राष्ट्रपति ने सभी चार राजदूतों के साथ अलग-अलग बातचीत की। उन्होंने राजदूतों को उनकी नियुक्तियों पर बधाई दी और उनके देशों के साथ भारत के गर्मजोशी-भरे मैत्रीपूर्ण संबंधों और उनमें से प्रत्येक के साथ भारत के बहुआयामी संबंधों पर प्रकाश डाला। राष्ट्रपति ने उन्हें द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और उनके कल्याण तथा मैत्रीपूर्ण लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रपति ने उच्चायुक्त और राजदूतों के माध्यम से उनके राष्ट्राध्यक्षों को अपने व्यक्तिगत सम्मान से अवगत कराया। कार्यक्रम में मौजूद राजदूतों ने भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.