Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी ने आज पंजाब के पठानकोट में चुनाव रैली को संबोधित किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पंजाब के पठानकोट में चुनाव रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरूआत संत रविदास, भगवान वाल्मिकी और संत कबीर के प्रति आदर और सम्‍मान व्‍यक्‍त करते हुए की।

उन्‍होंने कहा कि संत रविदास के जन्‍म स्‍थान काशी आने वाले पंजाब के श्रद्धालुओं के लिए दो विशेष रेलगाडि़यां चलाई गई हैं। प्रधानमंत्री ने काशी में तीर्थ यात्रियों के लिए उपलब्‍ध कराई जा रही सुविधाओं और गुरू रविदास के मंदिर में हाल ही बने लंगर हॉल के उद्घाटन के बारे में भी बताया।

संत रविदास के भजन की पंक्तियों ‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न – छोटे-बड़े सबसे रविदास रहे प्रसन्‍न’ का गायन करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने रविदास की भावना को आत्‍मसात किया और वह सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्‍व में राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए की सरकार ने महामारी के दौरान सबको मुफ्त भोजन उपलब्‍ध कराया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंजाब में भी पिछले दो साल से लाखों लोगों को मुफ्त राशन उपलब्‍ध कराया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे भारतीय जनता पार्टी और उसके गठबंधन सहयोगियों को सरकार बनाने का मौका दें, क्‍योंकि जहां भाजपा की सरकार होती है उसे लोग जाने नहीं देते और सरकार निरंतर लोगों की सेवा करती रहती है।

राष्‍ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि जब पठानकोट हमला हुआ और पुलवामा की घटना हुई तब कांग्रेस ने उस पर सवाल उठाए और हमारे जवानों की बहादुरी तथा पराक्रम पर संदेह किया। उन्‍होंने कहा कि पुलवामा हमले की वर्षगांठ पर भी कांग्रेस सवाल उठाने से नहीं रूकी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

5 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

5 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

7 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

8 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

9 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.