Categories: News-Headlines

राजीव चंद्रशेखर कल बेंगलुरु में IT हार्डवेयर के लिए PLI 2.0 पर डिजिटल इंडिया संवाद सत्र को संबोधित करेंगे

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर कल बेंगलुरु में आईटी हार्डवेयर के लिए हाल ही में संशोधित उत्पादन से जुड़ी प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना पर डिजिटल इंडिया संवाद सत्र को संबोधित करेंगे।

इस बैठक में विशेषज्ञ, उद्योग संघों के प्रतिनिधि और स्टार्टअप सहित प्रौद्योगिकी इकोसिस्‍टम के हितधारक शामिल होंगे। बैठक में उन्नत प्रोसेसर, बौद्धिक संपदा (आईपी) और एम्बेडेड सिस्टम के विकास को प्रोत्साहित करने पर ध्‍यान केंद्रित किया जाएगा। ये विमर्श कानून और नीति निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के परामर्शात्मक दृष्टिकोण के अनुरूप हैं। राजीव चंद्रशेखर सुबह बेंगलुरु पहुंचने के बाद एक मीडिया के साथ बातचीत करेंगे और उसके बाद इस विचार-विमर्श में भाग लेंगे।

सरकार वित्तीय प्रोत्साहन के प्रावधान के माध्यम से आईटी हार्डवेयर संघटकों और सब-असेंबली के स्थानीयकरण को प्रोत्साहन देने की इच्‍छुक है। इस योजना के अंतर्गत लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पीसी, सर्वर और अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर डिवाइस शामिल हैं। इसके माध्‍यम से सरकार का लक्ष्य आईटी हार्डवेयर उद्योग में भारतीय अग्रणी कंपनियां तैयार करने के लिए भारत के घरेलू आईटी हार्डवेयर विनिर्माण इकोसिस्‍टम को प्रेरित करना है।

सरकार ने आईटी हार्डवेयर के लिए मई में 17,000 करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ पीएलआई 2.0 योजना को मंजूरी प्रदान की, जो मूल्य श्रृंखला में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करके घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन देने और सहायता करने के लिए पहले 2021 में मंजूर की गई योजना के बजट से दोगुना से अधिक है। कार्यान्वयन के बाद इसमें भाग लेने वाली कंपनियों के लिए उपलब्ध अधिकतम प्रोत्साहन की एक सीमा होगी।

इस योजना से लगभग 3.35 लाख करोड़ रुपये का कुल उत्पादन होने, इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण में 2,430 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश आने और 75,000 अतिरिक्त प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने की संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

8 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

8 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.