Categories: News-Headlines

राजस्थान: मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया

राजस्थान के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है और मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान भी कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक 16 सेंटीमीटर (सेमी) बारिश कोटा के दीगोद में दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान दिगोद में 16 सेमी, दौसा में 14 सेमी, झुंझुनू के मलसीसर में व बारां के अंता में 9.9 सेमी, धौलपुर, अलवर के नीमराणा व चुरू के राजगढ़ में 7.7 सेमी, जयपुर के जमवारामगढ़ में छह सेमी बारिश हुई।

राजधानी जयपुर में इस दौरान कुल मिलाकर 10.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग ने आगामी 24 घंटे के दौरान राज्य में अनेक जगह भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके अनुसार अजमेर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़, कोटा, बीकानेर, जोधपुर, नागौर व पाली जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

Leave a Comment

Recent Posts

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया: रोमांचक मुकाबले पर टिकी फुटबॉल फैंस की नजर

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More

14 hours ago

करिश्मा कपूर फिर चर्चा में, बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री की लोकप्रियता बरकरार

करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More

14 hours ago

Google Pixel 10 को लेकर बढ़ी चर्चा, नए फीचर्स और AI तकनीक पर टिकी नजर

Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More

14 hours ago

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्यों बनी चर्चा का विषय? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More

14 hours ago

IIT Admission में CBSE छात्रों को बड़ी राहत? मार्क्स नियमों को लेकर बढ़ी चर्चा

IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.