Categories: News-Headlines

दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरावट, दिन में मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान

राष्ट्रीय राजधानी के कई हिस्सों में बारिश के बाद सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने दिन में मध्यम बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शहर में बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक 56.6 मिमी बारिश दर्ज की गई।

बारिश के कारण, दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, भैरों मार्ग-रिंग रोड जंक्शन, विकास मार्ग, डीएनडी और सराय काले खां सहित कई प्रमुख हिस्सों पर भारी जाम की खबर है।

आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘आमतौर पर बादल छाए रहने के साथ ही मध्यम बारिश होने के आसार हैं। अधिकतम तापमान के 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।’’

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत रहा।

आईएमडी ने अगले दो-तीन दिन में उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान लगाया है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में बृहस्पतिवार को सुबह वायु गुणवत्ता ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रही। सुबह आठ बजकर पांच मिनट पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 64 दर्ज किया गया।

शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया: रोमांचक मुकाबले पर टिकी फुटबॉल फैंस की नजर

बेल्जियम Vs ट्यूनीशिया मैच को लेकर बढ़ा उत्साह बेल्जियम बनाम ट्यूनीशिया मुकाबले को लेकर फुटबॉल… Read More

15 hours ago

करिश्मा कपूर फिर चर्चा में, बॉलीवुड की इस स्टार अभिनेत्री की लोकप्रियता बरकरार

करिश्मा कपूर को लेकर बढ़ी चर्चा, फैंस की नजर हर अपडेट पर बॉलीवुड की मशहूर… Read More

15 hours ago

Google Pixel 10 को लेकर बढ़ी चर्चा, नए फीचर्स और AI तकनीक पर टिकी नजर

Pixel 10 को लेकर टेक जगत में बढ़ा उत्साह Google Pixel 10 को लेकर टेक्नोलॉजी… Read More

15 hours ago

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्यों बनी चर्चा का विषय? सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी चर्चा हाल के दिनों में ‘कॉकरोच… Read More

16 hours ago

IIT Admission में CBSE छात्रों को बड़ी राहत? मार्क्स नियमों को लेकर बढ़ी चर्चा

IIT Admission और CBSE Marks Relaxation को लेकर छात्रों के बीच बढ़ी उत्सुकता देशभर के… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.