Categories: News-Headlines

राजस्थान में 90 से अधिक कांग्रेसी और निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफा दिया

राजस्थान में कांग्रेस सरकार, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत के पार्टी अध्‍यक्ष पद के लिए नामांकन भरने से पहले ही, संकट में आ गई है। कल रात गहलोत के समर्थक 90 से अधिक कांग्रेसी और निर्दलीय विधायकों ने विधानसभा अध्‍यक्ष सी. पी. जोशी को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया। ये विधायक राज्‍य के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में सचिन पायलट के नाम का विरोध कर रहे हैं। संवाददाताओं से बातचीत में कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने 92 विधायकों के गहलोत के पक्ष में होने का दावा किया।

राजस्थान कांग्रेस के विधायक, कांग्रेस का विधायक दल, अपने मन की बात सोनिया गांधीजी, राहुल गांधीजी, अशोक गहलोत जी तमाम आलाकमान को कह सकता है। सीएम बदलने की बात तो जब राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाएंगे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उसके बाद होगी। आप पहले बदलना चाहते हो, आप राष्ट्रीय अध्यक्ष तो बनने दीजिए। डेमोक्रेसी है कांग्रेस में और विधायक अपने बैठक कर डिसकस कर रहे हैं तो बुरा नहीं मानना चाहिए।

उन्‍होंने कहा कि विधायकों में असंतोष है। सचिन पायलट का नाम लिए बिना खाचरियावास ने कहा कि विधायक किसी ऐसे नेता को सत्‍ता सौंपे जाने के खिलाफ हैं जो पहले विद्रोह कर चुका हो।

मुख्यमंत्री आवास पर कांग्रेस विधायक दल की बैठक होनी थी। इस बैठक के लिए प्रदेश प्रभारी अजय माकन और वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खडगे पर्यवेक्षक के रूप में आये थे। माना जा रहा था कि इस बैठक में नया मुख्यमंत्री चुनने के लिए आलाकमान को अधिकार दिये जाने का प्रस्ताव पारित किया जाना था। बैठक शुरू होती उससे पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समर्थक विधायक और मंत्री, नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल के घर पर इकट्ठा होना शुरू हो गये। देर शाम तक यह संख्या 80 से ज्यादा हो गयी। सभी विधायक एकट्ठा होकर स्पीकर सी.पी. जोशी के घर पहुंचे और अपना इस्तीफा दे दिया। उधर, मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली बैठक को दो बार स्थगित करने के बाद आखिरकार रद्द करना पड़ा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.