Categories: News-Headlines

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शांतिपूर्वक संपन्न, शाम पांच बजे तक 68 प्रतिशत से अधिक मतदान

राजस्‍थान में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान हुआ। राज्य की दो सौ विधानसभा सीटों में से 199 सीटों के लिए वोट डाले गए। शाम पांच बजे तक 68 प्रतिशत से अधिक मतदान की खबर है। श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया।

कई वरिष्ठ नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें राज्यपाल कलराज मिश्र, बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, अर्जुनराम मेघवाल, सी.पी. जोशी, सुभाष बहेरिया, राज्यवर्धन राठौड़ और सतीश पूनिया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, प्रतापसिंह खाचरियावास, सुभाष गर्ग और रामलाल जाट समेत कई कांग्रेस नेताओं ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने भी अपने पैतृक गांव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, “मुझे लगता है कि ये अच्छा चुनाव लड़ा गया और सबने अपनी बात रखी, अब अंतिम निर्णय जनता ने कर दिया है। भविष्य पेटी में बंद है। मैं आशा करता हूं कि सभी उम्मीदवारों को अच्छा निर्णय प्राप्त होगा। जो भी हमारे सामने चुनाव लड़े हैं, प्रतिद्वंदी हैं उनको भी अपनी बात रखने के लिए धन्यवाद। लोकतंत्र के इस पर्व में सबकी भागीदारी है। सभी को भाग लेने का अधिकार है। सभी को अब 3 दिसंबर का इंतजार रहेगा। मैं मानता हूं कि पहले से ज्यादा बहुमत हमें मिलना चाहिए।”

Leave a Comment

Recent Posts

आज विश्व धरोहर दिवस है

आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More

1 hour ago

BECIL ने उन्नत प्रौद्योगिकियों और डिजिटल परिवर्तन में सहयोग को मजबूत करने के लिए सी-डैक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More

2 hours ago

किसानों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार के फैसलों से तीन राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभकारी मूल्य

केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More

2 hours ago

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने की छूट को एक महीने के लिए बढ़ाया

अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More

2 hours ago

कैबिनेट ने ‘भारत समुद्री बीमा पूल’ (बीएमआई पूल) के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.