राजस्थान के अनेक इलाकों में मानसून की मूसलाधार बारिश जारी है और बीते चौबीस घंटे में सबसे अधिक 203 मिलीमीटर बारिश बांसवाड़ा के भूंगड़ा में दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सुबह तक, बीते 24 घंटे में राज्य के बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बूंदी, डूंगरपुर, सिरोही, कोटा और राजसमंद जिलों में कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक 203 मिमी. बारिश भूंगड़ा, बांसवाड़ा में दर्ज की गई है।
इसी तरह बांसवाड़ा के बागीडोरा में 177 मिमी., चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में 153 मिमी., झालावाड़ के डग में 118 मिमी. तथा बूंदी के तालेड़ा में 76 मिमी. बारिश दर्ज की गई।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, कम दबाव का एक क्षेत्र इस समय उत्तर पूर्व विदर्भ के ऊपर स्थित है। राजस्थान के कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में मानसून आगामी 24 घंटे तक सक्रिय रहने व कहीं कहीं भारी बारिश व एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है।
वहीं राजधानी जयपुर में बादलों की आवाजाही के बीच मंगलवार को लोग भारी उमस से परेशान रहे।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment