रक्षा सचिव गिरिधर अरमने ने 30 जून, 2023 से 01 जुलाई, 2023 तक म्यांमार की आधिकारिक यात्रा की। उन्होंने ने प्यी ताव में राज्य प्रशासनिक परिषद के अध्यक्ष, वरिष्ठ जनरल मिन आंग ह्लाइंग से मुलाकात की। रक्षा सचिव ने म्यांमार के रक्षा मंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) म्या तुन ऊ से भी मुलाकात की और म्यांमार नौसेना के कमांडर-इन-चीफ एडमिरल मो आंग और रक्षा उद्योग के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल खान म्यिंट थान के साथ बैठकें कीं।
इस यात्रा ने म्यांमार के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ भारत की सुरक्षा से संबंधित मामलों को उठाने का अवसर प्रदान किया। बैठकों के दौरान, दोनों पक्षों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति बनाए रखने, अवैध सीमा पार आंदोलनों और मादक पदार्थों की तस्करी तथा अन्य तस्करी जैसे अंतरराष्ट्रीय अपराधों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने यह सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की कि उनके देश के संबंधित क्षेत्रों में दूसरे देश के विरुद्ध किसी भी शत्रुतापूर्ण गतिविधियों को करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
भारत म्यांमार के साथ लगभग 1,700 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। उस देश में होने वाले किसी भी घटनाक्रम का सीधा असर भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों पर पड़ता है। इसलिए, म्यांमार में शांति और स्थिरता और वहां के लोगों की भलाई भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment