Categories: News-Headlines

रक्षा सचिव ने एयरो इंडिया 2023 के अवसर पर सऊदी अरब, अमरीका और ओमान के प्रतिनिधिमंडलों से अलग से भेंट की

भारतीय रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने बेंगलुरु में एयरो इंडिया 2023 के अवसर पर तीन देशों के रक्षा प्रतिनिधिमंडलों के साथ अलग से द्विपक्षीय बैठकें कीं। रक्षा सचिव ने सऊदी अरब के औद्योगिक कार्यक्रम महाप्रबंधक इंगर तुर्की साद के साथ वार्ता की और उनसे कई द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मुद्दों पर चर्चा की।

इसके बाद हिन्द-प्रशांत सुरक्षा मामलों के लिए अमरीका के प्रधान उप सहायक रक्षा सचिव जेडीजिया पी रॉयल के नेतृत्व में एक अमरीकी प्रतिनिधिमंडल ने रक्षा सचिव से मुलाकात की। इस अवसर पर उनके साथ अमरीकी दूतावास में चार्ज दी’अफेयर्स राजदूत एलिजाबेथ जोन्स और अमेरिकी वायु सेना के मेजर जनरल जूलियन चिटर भी उपस्थित थे।

बातचीत के दौरान दोनों देशों के बीच मौजूदा चल रहे तथा भविष्य के आगामी रक्षा सहयोग के मुद्दों की एक विस्तृत श्रृंखला पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया। अमरीका अपने कई अधिकारियों, कंपनियों एवं विमानों के साथ इस वर्ष एयरो इंडिया में भाग ले रहा है।

अंत में, रक्षा सचिव ने ओमान के रक्षा मंत्रालय में महासचिव महामहिम डॉ. मोहम्मद नासिर अल जाबी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल से भेंट की। विचार-विमर्श के दौरान आपसी रक्षा सहयोग की समीक्षा की गई और दोनों देशों के संबंधों की गहराई एवं दायरे को बढ़ाने के संभावित अवसरों पर चर्चा की गई।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

2 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

3 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.