Categories: News-Headlines

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट घाना के अकरा में संयुक्त राष्ट्र शांतिवाहिनी मंत्रालयी बैठक में भाग लेंगे

रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट संयुक्त राष्ट्र (यूएन) शांतिवाहिनी मंत्रालयी बैठक में भाग लेने के लिए 05 से 06 दिसंबर, 2023 तक घाना के अकरा की आधिकारिक यात्रा करेंगे। संयुक्त राष्ट्र का शांति प्रचालन विभाग और घाना गणराज्य बैठक के मेजबान हैं।

संयुक्त राष्ट्र शांतिवाहिनी मंत्रालयी बैठक का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र शांतिवाहिनी के सामने आने वाली सुरक्षा और प्रचालन चुनौतियों पर ध्‍यान देना और विश्‍व भर में तैनात इन मिशनों के लिए समर्थन जुटाना है। संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न शांतिवाहिनी मिशनों में अधिकतम संख्या में सैनिक और उपकरण भेजकर भारत हमेशा सबसे आगे रहा है।

बैठक के साथ-साथ, रक्षा राज्य मंत्री सदस्य देशों के भाग लेने वाले मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और प्रतिबद्धताओं को और मजबूत करने के लिए रक्षा सहयोग मामलों पर चर्चा करेंगे। यात्रा के दौरान वह अकरा में भारतीय समुदाय के साथ भी परस्‍पर बातचीत करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक नेताओं का स्वागत किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट… Read More

32 minutes ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी को मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से मुलाकात करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 फरवरी 2026 को मुंबई जाएंगे, जहां वे फ्रांस गणराज्य के राष्ट्रपति… Read More

3 hours ago

भारत सरकार ने गुजरात में सीबीडीसी-आधारित डिजिटल फूड कूपन पायलट की शुरुआत की

भारत सरकार ने गुजरात में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) आधारित डिजिटल फूड करेंसी पायलट… Read More

4 hours ago

विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर ने जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग इचिंगर से बातचीत की

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने आज जर्मनी में म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन के अध्यक्ष वोल्फगैंग… Read More

17 hours ago

महाशिवरात्रि आज पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है

महाशिवरात्रि का त्‍यौहार पूरे देश में श्रद्धा और उत्‍साह के साथ मनाया जा रहा है।… Read More

21 hours ago

This website uses cookies.