रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष में एक बार फिर आत्मनिर्भता के महत्व को उजागर किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की आत्मनिर्भर भारत पहल में अग्रणी भारतीय नौसेना को यह प्रयास जारी रखना चाहिए और देश को समुद्री व्यापार, सुरक्षा और राष्ट्रीय समृधि सुनिश्चित करने वाला बने रहना चाहिए। रक्षामंत्री ने नई दिल्ली में नौसेना कमांडरों के सम्मेलन के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत की समुद्री विशेषता और इसकी महत्वपूर्ण भू-रणनीतिक स्थति की इसके विकास में बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने इस बात पर खुशी व्यक्त की कि व्यवस्था में शामिल 41 पोतों और पनडुब्बियों में से 39 का निर्माण भारतीय शिपयार्ड में किया गया है। उन्होंने समुद्री सुरक्षा और देश के समुद्री हितों के लिए समर्पण और पेशेवर तरीके से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए समुद्री योद्धओं की सराहना की।
रक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीय नौसेना ने मिशन आधारित तैनाती के माध्यम से हिंद महासागर क्षेत्र में विश्वसनीय और प्रभावी मौजूदगी दर्शाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना ने सैन्य कूटनीतिक प्रगति में कई पहल की हैं। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय नौसेना, विदेशी नौ सैनिकों को भारत में प्रशिक्षण भी दे रही है। उन्होंने कहा कि पिछले चार दशकों में 45 से अधिक देशों के 19 हजार से अधिक कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment