Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा – सरकार का 2029 तक तीन लाख करोड़ रुपये के रक्षा विनिर्माण का लक्ष्य

सरकार ने वर्ष 2029 तक तीन लाख करोड़ रुपये के रक्षा उत्पादन और पचास हजार करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात का लक्ष्य निर्धारित किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज नई दिल्ली में रक्षा निर्माण में अवसर पर आयोजित एक सम्मेलन में यह बात कही। राजनाथ सिंह ने बताया कि देश का रक्षा उत्पादन एक लाख पचास हजार करोड़ रुपये से अधिक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

2021-22 डोमेस्टिक सोर्सेस से हमारा जो कैपिटल एक्विजिशन होता था। उस समय वो 74000 करोड़ के आसपास का था। लेकिन 2024-25 के अंत तक डोमेस्टिक सोर्सेस से किया जाने वाला कैपिटल एक्विजिशन बढ़कर एप्रोक्सीमेटली वन लाख 20 हजार करोड रुपए तक पहुंच गया है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार आधुनिक युद्ध के बदलते स्वरूप को पूरी तरह से समझती है, क्योंकि अब युद्ध तकनीक आधारित होते जा रहे हैं।

आज का युद्ध पूरी तरफ से टेक्नोलॉजी ओरिएंटेड हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर में भी इसका डेमो हम सब ने देखा है। इसलिए हमें न सिर्फ एक्जिस्टिंग स्टेट ऑफ द आर्ट टेक्नोलॉजी जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम टेक्नोलॉजी इन डिफेंस आदि में महारत हासिल करनी है। बल्कि हमें ऐसी फ्यूजेरेटिक्‍स टेक्नोलॉजी के बारे में भी सोचना होगा, जिसके बारे में दुनिया में अभी सोचा भी ना गया हो।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

2 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

2 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.