Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रोम में इटली के रक्षा उद्योग जगत के शीर्ष कारोबारियों से भेंट की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपनी इटली यात्रा के दूसरे दिन अर्थात 10 अक्टूबर, 2023 को रोम में इटली की रक्षा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और रक्षा उद्योग जगत के अन्य शीर्ष कारोबारियों से भेंट की। इस बैठक के दौरान, रक्षा मंत्री ने इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो के साथ हुई अपनी गर्मजोशी से भरी मुलाकात और कल ही संपन्न हुए रक्षा समझौते को भी याद किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के रक्षा उद्योगों को सहयोगी रवैये के साथ मिलकर काम करने की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने देश में व्यापार करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अत्यधिक सुधार किये हैं। उन्होंने बताया कि भारत के रक्षा उद्योग में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश बढ़ाने के उद्देश्य से मानदंडों को आसान बनाया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि इस संबंध में दो रक्षा औद्योगिक गलियारे तैयार किये गए हैं और सरकार, भारत में रक्षा विनिर्माण को प्रोत्साहित करने हेतु लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि भारत सहयोगात्मक-विकास तथा सह-उत्पादन के लिए आकर्षक अवसर प्रदान करता है और इसका फायदा उठाकर भारतीय एवं इतालवी रक्षा उद्योगों में निहित पूरक क्षमताओं को लाभप्रद स्थिति में अनुकूलित किया जा सकता है। रक्षा मंत्री ने इटली के रक्षा उद्योग जगत के व्यवसायियों से भारतीय रक्षा निर्माताओं के साथ आपूर्ति श्रृंखला संबंधों को सशक्त बनाने तथा भारतीय रक्षा आपूर्तिकर्ताओं की समिति के साथ घनिष्ठ संबंध विकसित करने का भी आग्रह किया।

इस बैठक में इटली की 24 रक्षा कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर लियोनार्डो, फिनकैंटेरी, इलेक्ट्रोनिका, बेरेटा, एआईएडी, पास्क्वाली तथा कई अन्य प्रमुख इतालवी कंपनियों के प्रमुख औद्योगिक कारोबारी भी उपस्थित थे। इटली के रक्षा उद्योग जगत से इतनी बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति होना एक तरह का रिकॉर्ड ही था।

राजनाथ सिंह ने दोनों देशों के बीच रक्षा संबंधों को पहले से अधिक बेहतर बनाने के लिए इतावली रक्षा संस्थाओं के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों का स्वागत किया और उन्हें भारत सरकार की ओर से सभी तरह के आवश्यक सहयोग एवं सहायता का आश्वासन भी दिया।

एसोसिएशन ऑफ डिफेंस इंडस्ट्रीज के महासचिव और इटली में रक्षा मंत्रालय के प्रतिनिधित्व के अलावा, इटली के अवर रक्षा सचिव माटेओ पेरेगो डी क्रेमनागो ने भी इस बैठक में भाग लिया।

बाद में, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने माटेओ पेरेगो डी क्रेमनागो और इटली में भारत की राजदूत नीना मल्होत्रा के साथ पेरुगिया प्रांत में मोंटोन का दौरा किया। वहां पर रक्षा मंत्री ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इतालवी अभियान की लड़ाई में अपना योगदान देने वाले नायक यशवंत घाडगे और अन्य भारतीय सैनिकों के लिए हाल ही में बनाए गए एक स्मारक पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारतीय सेना के 50,000 से ज्यादा सैनिकों ने इतालवी अभियान में भाग लिया था, जिनमें से 5,700 से अधिक ने अपने प्राणों का बलिदान दिया था। पूरे इटली के विभिन्न कब्रिस्तानों में बलिदानियों की स्मृति में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। मोंटोन के मेयर, स्थानीय समुदाय, स्कूली बच्चों और मोंटोन में भारतीय समुदाय के लोगों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने भारतीय सैनिकों की स्मृतियों को सहेज कर रखने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। रक्षा मंत्री की यसवंत घाडगे स्मारक की यात्रा ने भारत तथा इटली के बीच के अनूठे ऐतिहासिक जुड़ाव को और भी सघन कर दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

21 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

22 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.