09 अक्टूबर, 2023 तक प्रत्यक्ष कर संग्रह के जो अनंतिम आंकड़े सामने आए हैं उनमें लगातार वृद्धि दर्ज की की गई है, सकल संग्रह 11.07 लाख करोड़ रुपये हुआ है जो पिछले वर्ष की तुलनीय अवधि के सकल संग्रह से 17.95% अधिक है।
प्रत्यक्ष कर संग्रह, रिफंड का शुद्ध (नेट रिफंड) 9.57 लाख करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की तुलनीय अवधि के शुद्ध संग्रह से 21.82% अधिक है। यह संग्रह वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रत्यक्ष कर के अनुमानित कुल बजट का 52.50% है।
जहां तक सकल राजस्व संग्रह के संदर्भ में कॉर्पोरेट आयकर (सीआईटी) और व्यक्तिगत आयकर (पीआईटी) की वृद्धि दर का सवाल है, सीआईटी के लिए विकास दर 7.30% है जबकि पीआईटी के लिए 29.53% (केवल पीआईटी)/29.08 % (एसटीटी सहित पीआईटी) है।
रिफंड के समायोजन के बाद, सीआईटी संग्रह में शुद्ध वृद्धि 12.39% है और पीआईटी संग्रह में 32.51% (केवल पीआईटी)/31.85% (एसटीटी सहित पीआईटी) है।
1 अप्रैल, 2023 से 09 अक्टूबर 2023 के दौरान 1.50 लाख करोड़ रुपये का रिफंड जारी किए गए हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment