रक्षा मंत्रालय ने हैदराबाद स्थित भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ 24 मार्च, 2023 को लगभग 3,000 करोड़ रुपये के दो एकीकृत इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली ‘प्रोजेक्ट हिमशक्ति’ की खरीद के लिए एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। यह परियोजना खरीदें {भारतीय-आईडीएमएम (स्वदेशी रूप से विकसित डिजाइन और निर्मित)} श्रेणी के तहत है, जिसमें समकालीन और उन्नत प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।
‘प्रोजेक्ट हिमशक्ति’ एमएसएमई सहित भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स और संबद्ध उद्योगों, जो बीईएल के उप-विक्रेता हैं, की भागीदारी को प्रोत्साहित करेगी। इसके अलावा यह दो साल की अवधि में लगभग तीन लाख मानव-दिवस रोजगार उत्पन्न करेगी। यह परियोजना सरकार की मेक-इन-इंडिया पहल के अनुरूप देश को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने को लेकर स्वदेशी क्षमताओं को विकसित करने की दिशा में एक बड़ी छलांग है।
महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More
IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More
बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More
एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More
शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More
भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment