Categories: News-Headlines

जी-20 व्यापार और निवेश कार्य समूह (TIWG) की पहली बैठक मुंबई में आयोजित होगी

भारत की जी-20 अध्यक्षता के अधीन पहली व्यापार और निवेश कार्य समूह (TIWG) बैठक मुंबई में 28 से 30 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएगी। इस तीन दिवसीय बैठक के दौरान वैश्विक व्यापार और निवेश में तेजी लाने के उद्देश्य से जी-20 सदस्य देशों, आमंत्रित देशों, क्षेत्रीय समूहों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के 100 से अधिक प्रतिनिधि चर्चाओं में शामिल होंगे।

इसके पहले दिन मुंबई स्थित ताज लैंड्स’ एंड के बॉलरूम में ‘व्यापार वित्त’ विषयवस्तु पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके दो पैनल चर्चाओं में व्यापार वित्त की कमी को दूर करने में बैंकों, वित्तीय संस्थानों, विकास वित्त संस्थानों और निर्यात ऋण एजेंसियों की भूमिका व कैसे डिजिटलीकरण और फिनटेक समाधान व्यापार वित्त तक पहुंच में सुधार कर सकते हैं, पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके बाद प्रतिनिधि भारत डायमंड बोर्स का दौरा करेंगे।

भारत के माननीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री 29 मार्च, 2023 को टीआईडब्ल्यूजी बैठक का उद्घाटन करेंगे।

इसके बाद दो कार्य सत्रों में टीआईडब्ल्यूजी के प्राथमिकता वाले मुद्दों-विकास व समृद्धि के लिए व्यापार करना और और लचीली वैश्विक मूल्य श्रृंखला (जीवीसी) के निर्माण पर चर्चा की जाएगी। इनमें विकास को समावेशी व लचीला बनाने के लिए साझा परिणाम प्राप्त करने,जीवीसी में विकासशील देशों व वैश्विक दक्षिण यानी दक्षिण अमेरिका, अफ्रीका, एशिया और ओसिनिया की भागीदारी बढ़ाने,जीवीसी को समावेशी विकास के लिए काम करने और भविष्य के संकटों का सामना करने के लिए लचीली जीवीसी के निर्माण पर जोर दिया जाएगा।

इस बैठक के समापन दिवस के दौरान टीआईडब्ल्यूजी की प्राथमिकताओं के आधार पर दो कार्य सत्रों में वैश्विक व्यापार में एमएसएमई को एकीकृत करने और व्यापार के लिए कुशल लॉजिस्टिक्स निर्माण पर चर्चा की जाएगी। भारत की जी-20 अध्यक्षता विकसित और विकासशील देशों में आजीविका को बनाए रखने में एमएसएमई उत्कृष्टता को देखते हुए वैश्विक व्यापार में उन्हें बेहतर ढंग से एकीकृत करने के लिए पिछली जी-20 अध्यक्षताओं में किए गए कार्यों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखेगी। इसके अलावा जी-20 प्रतिनिधि सुदृढ़ लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे के विकास के तरीके, जो सीमाओं के पार और आंतरिक क्षेत्रों में लेनदेन की लागत को कम कर सकते हैं, पर विचार-विमर्श करेंगे।

भारत की अध्यक्षता में इस बैठक का उद्देश्य वैश्विक व्यापार व निवेश में तेजी के रास्ते में आने वाली चुनौतियों को लेकर साझी समझ को बनाना और वसुधैव कुटुम्बकम के आदर्श वाक्य के अनुपालन करते हुए मानवता के कल्याण के लिए मौजूदा अवसरों का उपयोग कैसे किया जा सकता है,इस बारे में साझे समाधानों का पता लगाना है।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

3 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

4 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.