Categories: News-Headlines

रक्षा मंत्रालय ने 800 सैनिक स्कूल शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए आईआईटीई, गांधीनगर के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने सैनिक स्कूलों के शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए भारतीय शिक्षक शिक्षा संस्थान (आईआईटीई) गांधीनगर के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं । यह समझौता ज्ञापन 10 दिसंबर, 2021 को नई दिल्ली में हुआ, जिस पर रक्षा मंत्रालय की ओर से संयुक्त सचिव (भूमि एवं निर्माण) और मानद सचिव, सैनिक स्कूल सोसाइटी (एसएसएस) राकेश मित्तल और आईआईटीई के रजिस्ट्रार डॉ हिमांशु पटेल ने रक्षा सचिव डॉक्टर अजय कुमार एवं आईआईटीई के कुलपति डॉ हर्षद ए पटेल की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए।

भारतीय लोकाचार के साथ छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के मामले में सैनिक स्कूलों के शिक्षकों के क्षमता निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में इस समझौता ज्ञापन को बताते हुए, रक्षा सचिव ने कहा कि यह न केवल मौजूदा सैनिक स्कूलों बल्कि 100 आने वाले स्कूलों के ब्रांड को बढ़ाने में मदद करेगा।

समझौता ज्ञापन जनवरी 2022 से शुरू होकर आने वाले पांच साल की अवधि के लिए है, जिसके तहत सभी सैनिक स्कूलों के 800 से अधिक शिक्षकों को ‘गुरुदीक्षा’ और ‘प्रतिबद्धता’ नामक पाठ्यक्रमों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा।

इस समझौता ज्ञापन का मुख्य उद्देश्य भारतीय परंपराओं के परिवर्तनकारी ज्ञान के साथ कल के शिक्षकों को तैयार करना और शिक्षकों के समेकित विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए शिक्षक शिक्षा के एक नए युग की शुरुआत करना है। समझौता ज्ञापन की कुछ अन्य मुख्य विशेषताएं इस प्रकार हैं:

स्कूलों में नई शिक्षा नीति का कार्यान्वयन
छात्रों में नेतृत्व गुणों का विकास
यूपीएससी-एनडीए की तैयारी और सीबीएसई पाठ्यक्रम का समय प्रबंधन
शैक्षणिक विषयों के लिए उपयुक्त शिक्षाशास्त्र का चयन
शिक्षकों और छात्रों को प्रेरित करना
पाठ योजना मूल्यांकन रणनीतियां
एक संरक्षक के रूप में छात्रों के व्यक्तिगत मतभेदों, भावनात्मक और व्यवहार संबंधी समस्याओं से निपटना
माता-पिता के साथ एक संरक्षक के रूप में व्यवहार करना
बोर्डिंग स्कूल के माहौल में शिक्षक-छात्र संबंध बढ़ाना

इस अवसर पर अपर सचिव निवेदिता शुक्ला वर्मा और रक्षा मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ नागरिक और सैन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.