Categories: News-Headlines

वर्ष 2021-22 में हमें 44 बिलियन डॉलर के वस्‍त्र निर्यात का लक्ष्‍य हर हाल में पूरा करना होगा: पीयूष गोयल

“वर्ष 2021-22 में हमें 44 बिलियन डॉलर के वस्‍त्र निर्यात का लक्ष्‍य हर हाल में पूरा करना होगा”यह विचार केंद्रीय वाणिज्‍य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत में वस्‍त्र उद्योग से संबंधित प्रमुख कारोबारियों के साथ बातचीत के दौरान व्‍यक्‍त किए।

उन्‍होंने कहा कि लक्ष्‍यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सरकार उद्योग जगत की सभी आवश्‍यकताओं पर विचार करने के लिए सदैव तत्‍पर है। उन्‍होंने कहा कि जो उद्योग सब्सिडी पर निर्भर नहीं करते, वे ज्‍यादा कामयाब होते हैं।

पीयूष गोयल ने कहा कि वस्‍त्र के लिए पीएलआई योजना और मित्र पार्क योजना इस उद्योग को बड़े पैमाने पर लाभांवित करने वाली है।

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत ने अपनी समस्‍त अंतर्राष्‍ट्रीय सेवा प्रतिबद्धताएं पूरी कर दी है, जिन्‍होंने हमें विश्‍व में ज्‍यादा भरोसेमंद साझेदार बनाया है। उल्‍लेखनीय है कि भारत त्‍वरित आर्थिक बहाली के संकेत दर्शा रहा है। नवम्‍बर 2021 तक व्‍यापारिक वस्‍तुओं का कुल निर्यात ~ 262 बिलियन डॉलर रहा।

पीयूष गोयल ने कहा कि हम छोटे लाभों से संतुष्‍ट नहीं हो सकते, यह लंबी छलांग लगाने का समय है। उल्‍लेखनीय है कि पीयूष गोयल ने वस्‍त्र उद्योग से तेजी से 100 बिलियन डॉलर के निर्यात का लक्ष्‍य निर्धारित करने को कहा था। यह बैठक इसी दिशा में हुई प्रगति का जायजा लेने के लिए बुलायी गई थी।

पीयूष गोयल ने कहा कि निर्यातक अपने प्रयासों, विशेषज्ञता और कुशलता से राष्‍ट्र की अपेक्षाओं को पूरा करने में मदद करें। उन्‍हें नए बाज़ारों की संभावनाओं का पता लगाना चाहिए।

पीयूष गोयल ने प्रतिभागियों और हितधारकों से कहा कि वे छोटे निर्यातकों का विशेष तौर पर ध्‍यान रखें और उनका मार्गदर्शन करें। उन्‍होंने कहा कि सरकार का लक्ष्‍य प्रतिस्‍पर्धी और तुलनात्‍मक लाभ की संभावनाओं का पता लगाने के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्‍ध करना है। इनमें कानूनों का सरलीकरण, अनुपालन के बोझ में कमी लाना, आरओएसटीसीएल एंड आरओडीटीईपी अधिसूचित करना आदि शामिल है।

पीयूष गोयल ने कहा कि विभिन्‍न राष्‍ट्रों के साथ होने वाले एफटीए, व्‍यापार साझेदारियों का निर्माण करने के लिए नई संभावनाएं उपलब्‍ध कराएंगे।

उल्‍लेखनीय है कि वस्‍त्र मंत्रालय ने विश्‍व कपड़ा बाजार में भारत का गौरव बहाल करने के लिए बुनियादी ढांचे और क्‍लस्‍टर विकास, तकनीकी वस्‍त्र मिशन, प्रदर्शन से संबद्ध लाभ तथा निर्यात पर जीरो रेटेड कर नीति द्वारा समर्थित इस क्षेत्र के समग्र विकास का मॉडल अपनाया है।

प्रमुख वस्‍त्र निर्यातक, ईपीसी, उद्योग जगत के प्रमुख कारोबारियों ने विनिर्माण को प्रोत्‍साहन देने तथा निर्यात को संवर्धित करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए आयोजित किए गए इस विचार विमर्श में हिस्‍सा लिया।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

14 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

14 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

16 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

17 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

18 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

2 days ago

This website uses cookies.