रक्षा मंत्रालय ने नई दिल्ली में खरीद (भारतीय-आईडीडीएम) श्रेणी के तहत 310 करोड़ रुपये की लागत से मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल), मुंबई के साथ भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) के लिए एक प्रशिक्षण जहाज के निर्माण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। यह एकीकृत हेलीकॉप्टर क्षमताओं के साथ पहला समर्पित प्रशिक्षण मंच है, जो 70 तटरक्षक बल और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षु अधिकारियों को बुनियादी समुद्री प्रशिक्षण प्रदान करेगा, ताकि तटरक्षक जीवन के बहु-आयामी समुद्री पहलुओं के मद्देनजर इन उदीयमान नाविकों को तैयार किया जा सके।
उन्नत और आधुनिक उच्च तकनीक निगरानी और सतर्कता प्रणालियों वाला यह प्रशिक्षण जहाज समुद्र तट और अपतटीय संपदा की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए समुद्र में चुनौतियों पर आईसीजी कैडेटों को गहरी समझ और विशेषज्ञता प्रदान करेगा।
अधिकांश उपकरण और सिस्टम एमएसएमई सहित स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त किए जाएंगे। इस परियोजना में तीन वर्षों की अवधि में महत्वपूर्ण रोजगार पैदा करने की परिकल्पना की गई है। ‘आत्मनिर्भर भारत’ के उद्देश्यों को पूरा करते हुए, यह अनुबंध स्वदेशी जहाज निर्माण क्षमता को भी बढ़ावा देगा और समुद्री आर्थिक क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करेगा।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment