Categories: News-Headlines

कोयला सचिव ने “अनंतिम कोयला सांख्यिकी 2022-23” सांख्यिकीय प्रकाशन जारी किया

कोयला मंत्रालय में सचिव अमृत लाल मीना ने अपर सचिव एम. नागराजू, अपर सचिव विस्मिता तेज, डी.डी.जी. संतोष और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आज सांख्यिकी प्रकाशन “2022-23 के लिए अनंतिम कोयला सांख्यिकी” जारी किया। यह वार्षिक प्रकाशन शोधकर्ताओं, नीति निर्माताओं और विभिन्न हितधारकों की डेटा-संबंधित आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कोयला नियंत्रक संगठन (सीसीओ) द्वारा बहुत सावधानीपूर्वक तैयार किया गया है।

कोयला हमारी अर्थव्यवस्था का एक अपरिहार्य और महत्वपूर्ण स्तंभ है, जो प्रगति और विकास को आगे बढ़ाते हुए एक प्रेरक शक्ति के रूप में कार्य करता है। यह भारत की वाणिज्यिक ऊर्जा का प्राथमिक स्रोत है। ऊर्जा खपत में कोयले की आधी हिस्सेदारी है। इलसिए यह अन्य नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की तुलना में अपनी विश्वसनीयता के कारण विद्युत उत्पादन के लिए एक प्रमुख ईंधन बना हुआ है। कोयले और लिग्नाइट से संबंधित सटीक और उच्च गुणवत्ता वाले आंकड़ों की उपलब्धता एक प्रभावी डाटा विश्लेषण और सुविचारित निर्णय लेने के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। “अनंतिम कोयला सांख्यिकी 2022-23” एकल मंच के रूप में कार्य करती है जो वर्ष 2022-23 के लिए कोयला और लिग्नाइट क्षेत्र से संबंधित महत्वपूर्ण डेटा को समाहित करती है।

अनंतिम कोयला सांख्यिकी 2022-23 कोयला भंडार, उत्पादन, कोयला उत्पादन और उत्पादकता, पिट-हेड क्लोजिंग स्टॉक, कैप्टिव ब्लॉक और वाणिज्यिक ब्लॉक का कार्य प्रदर्शन, प्रेषण, आयात, निर्यात, कोयला वॉशरीज, रॉयल्टी, डीएमएफ, एनएमईटी आदि सहित विभिन्न पहलुओं पर व्यापक और विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराती है। यह कोयला और लिग्नाइट क्षेत्र के गतिशील परिदृश्य में महत्वपूर्ण अभिज्ञान प्रदान करती और हितधारकों को विश्वसनीय डेटा के आधार पर उचित निर्णय लेने में सक्षम बनाती है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

15 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

18 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

19 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

19 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.