Categories: News-Headlines

रक्षा खरीद परिषद ने 4,276 करोड़ रुपये के तीन रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा खरीद परिषद-डीएसी ने देश की प्रतिरक्षा क्षमता और युद्ध तैयारियों को सशक्त बनाने के लिए चार हजार 276 करोड़ रुपये के तीन रक्षा खरीद प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में आज हुई इस बैठक में हेलिना टैंक रोधी गाइडेड मिसाइल, लॉन्चर और उससे संबंधित सहायक उपकरणों, वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल और ब्रह्मोस लांचर और फायर कंट्रोल सिस्टम की खरीद को मंजूरी दी गई।

रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश की उत्तरी सीमाओं पर हाल के घटनाक्रमों के मद्देनजर ऐसी प्रभावी वायु प्रतिरक्षा प्रणालियों पर ध्यान देने की आवश्यकता है जिन्हें बीहड़ इलाकों और समुद्री क्षेत्र में तैनात किया जा सके। ब्रह्मोस लॉन्चर और फायर कंट्रोल सिस्‍टम को भारतीय नौसेना के लिए शिवालिक श्रेणी और अगली पीढ़ी के मिसाइल युक्‍त युद्ध पोतों पर लगाया जाएगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

24 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.