केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में लाल क़िले पर लाइट एंड साउंड शो ‘जय हिंद’ का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केन्द्रीय संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी, संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस लाइट एंड साउंड शो के माध्यम से भारत के हज़ारों साल के इतिहास को सामंजस्य के साथ समाहित करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि आज़ादी के अमृत महोत्सव के वर्ष में ये कार्यक्रम शुरू हो रहा है और भारत के ऐतिहासिक स्थानों को प्रेरणास्थल बनाने की ये यात्रा आज यहां से शुरू हो रही है।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने, आज़ादी के अमृत वर्ष में सोने की चिड़िया कहे जाने वाले भारत को गुलामी से मुक्त कराने में अपना सर्वस्व बलिदान देने वाले अनगिनत शहीदों से हमारी युवा पीढ़ी को परिचित कराने के लिए, कई कार्यक्रमों का आयोजन किया है। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व में हर क्षेत्र में कहां पहुंचना है, मोदी जी ने इसीलिए आज़ादी के अमृत महोत्सव से आज़ादी की शताब्दी तक के समय को अमृत काल के नाम से हम सबके सामने संकल्पित कराया है। अमित शाह ने कहा कि ये यात्रा आज़ादी के 75 सालों से आज़ादी की शताब्दी तक के संकल्प लेने की भी यात्रा है और उस वक्त देश कहां होगा, ये संकल्प लेने का भी समय है।
केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पिछले 8 सालों में पूरे देश की जनता में आत्मविश्वास, ऊर्जा और विश्वास के साथ एक दिशा में चलने का संकल्प दिखाई दे रहा है और भारत की 130 करोड़ की जनता के सामूहिक पुरूषार्थ से देश को विश्व में सर्वप्रथम बनाने का संकल्प हमें सिद्ध करना है। अमित शाह ने कहा कि भारत सर्वप्रथम, और, भारत सबसे प्रथम, इन दोनों संकल्पों को लेकर भारत को आगे बढ़ना है।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment