रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड-एचएएल के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह क्षेत्रीय कार्यालय भारत और मलेशिया के बीच रक्षा औद्योगिक सहयोग को प्रोत्साहन देगा। यह कार्यालय दक्षिण-पूर्व एशियाई क्षेत्र के साथ एचएएल की भागीदारी के केंद्र के रूप में काम करेगा।
रक्षामंत्री ने मलेशिया यात्रा के अंतिम दिन आज प्रवासी भारतीयों से बातचीत की। उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम की भावना को रेखांकित करते हुए साझा समृद्धि के लिए निरंतर काम करने का आग्रह किया। एक अन्य कार्यक्रम में, राजनाथ सिंह ने मलेशिया के साथ भारत के गहरे और घनिष्ठ संबंधों की सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक मंच पर देश की प्रतिष्ठा और कद बढ़ा है।
राजनाथ सिंह ने पेटलिंग जया में रामकृष्ण मिशन का भी दौरा किया और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस प्रतिमा का अनावरण वर्ष 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। उन्होंने प्रतिष्ठित बाटू गुफा मंदिर परिसर का भी दौरा किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment