Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री मोदी 14 जुलाई को फ्रांस की राजधानी पेरिस में बैस्टिल डे परेड में मुख्‍य अतिथि के रूप में भाग लेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 जुलाई को फ्रांस की राजधानी पेरिस में बैस्टिल डे परेड में मुख्‍य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। कई फ्रांसीसी कंपनियों के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की आगामी फ्रांस यात्रा को लेकर उत्साह व्‍यक्‍त किया है।

सेंट गोबेन के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी बेनोइट बेज़िन ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करना प्रसन्‍नता की बात है। उन्होंने कहा कि भारत सेंट गोबेन की विकास रणनीति के लिए महत्वपूर्ण आयातक देश रहा है।

नेवल ग्रुप के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी पियरे-एरिक पॉमलेट ने कहा कि वे बैस्टिल दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भारत के साथ 25 वर्षों से अधिक समय से चले आ रहे रणनीतिक संबंधों का उत्‍सव मनाने का अवसर है।

भारतीय वायुसेना के विमानों सहित भारत की तीनों सेनाओं की एक टुकड़ी बैस्टिल डे परेड में भाग लेगी। प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच घनिष्‍ठ मित्रता है। यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की राष्ट्रपति मैक्रों, प्रधानमंत्री एलिजाबेथ बोर्न और सीनेट और नेशनल असेंबली के अध्यक्षों सहित फ्रांस के पूरे राजनीतिक नेतृत्व के साथ बातचीत करने की संभावना है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

12 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.