Categories: News-Headlines

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीमा सडक संगठन द्वारा निर्मित 27 बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का वर्चुली उद्घाटन किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने संगठन के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इसके द्वारा निर्मित सडकों, सुरंगों और पु‍लों ने आज दो स्‍थानों के बीच की दूरी और समय का कम कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि सीमा सडक संगठन ने दूर दराज के इलाकों में सडक, सुरंग और दूसरे बुनियादी ढांचे का निर्माण कर देश की प्रगति में महत्‍वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले छह-सात वर्षों में संगठन द्वारा किए गए कार्य अभूतपूर्व हैं। उन्‍होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास के लिए कुछ विशेष जरूरतें हैं और सरकार ने इस दिशा में जमीनी स्‍तर पर काम किया है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश को उत्‍तरी क्षेत्र में जिन परिस्थितियों का सामना करना पडा और जिस तरह से देश विरोधियों का मुकाबला कर सका वह उचित ढांचागत विकास के बिना संभव नहीं था। उन्‍होंने बताया कि दक्षिणी लद्दाख में उमलिंग-ला दर्रे पर 19 हजार फीट की उंचाई पर बनी सडक वाहन चलाने योग्‍य दुनिया की सबसे ऊंची सड़क है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

7 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.