रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार का उद्देश्य 2024-25 तक 35 हजार करोड़ रुपये के रक्षा निर्यात के लक्ष्य को हासिल करना है। राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय निर्यात को बढ़ावा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि देश को आयातक के बजाय पूरी तरह निर्यातक बनाना है। सोसाइटी ऑफ इंडियन डिफेंस मैन्युफैक्चरर्स द्वारा आयोजित एक समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्रालय ने अगले पांच वर्षों के लिए पांच सौ करोड़ रुपये के बजट की एक योजना को मंजूरी दी है, जो तीन सौ स्टार्ट-अप, लघु, सूक्ष्म और मझौले उद्यमों, नवोन्मेषकों और 20 साझेदारों को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।
आज दुनिया में छोटी बड़ी से लेकर बड़े जहाज तक जितने भी छोटी-बड़ी टेक्नोलॉजीज़ हैं, उनकी शुरूआत इसी समय लॉ स्केल पर ही हुई थी। ऐसे में आप भी डिफेंस टेक्नोलॉजीज़ की रिसर्च डेवेलपमेंट पर इन्वेस्ट करके आने वाले समय में अपनी और राष्ट्र की सुरक्षा और प्रगति का मार्ग प्रशस्त आप कर सकते हैं और हमें हमेशा इस बात का ध्यान रखना है कि लार्ज इन्डस्ट्री और एमएसएमई एक दूसरे को सप्लीमेंट करते हैं, एक-दूसरे के पूरक है। यदि डिजाइन और डेवेलपमेंट के लिए बड़ी इन्डस्ट्रीज़ हैं, तो कम्पोनेंट और सब-सिस्टम की सप्लाई के लिए एमएसएमई हैं। दोनों के बीच फारवर्ड और बैकवर्ड लिंकवेज भी हैं। दोनों मिलकर हमारी सिक्योरिटी और देश की इकोनॉमी कंडीशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगी, ऐसा मेरा मानना है।
आज विश्व धरोहर दिवस है। यह दिन सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत की विविधता, संवेदनशीलता और… Read More
ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने उन्नत प्रौद्योगिकियों, डिजिटल परिवर्तन और क्षमता विकास के… Read More
केंद्र सरकार ने किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण और राहतभरा निर्णय लेते हुए उत्तर… Read More
अमेरिका ने रूस से पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने संबंधी, छूट को एक महीने के लिए बढ़ा… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कृषि क्षेत्र की वर्तमान स्थिति तथा आगामी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय मंत्रिमंडल ने घरेलू बीमा पूल के निर्माण… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment