Categories: News-Headlines

योग महोत्सव 2024: महिला सशक्तिकरण पर फोकस के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के 100 दिनों की उलटी गिनती प्रारंभ

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस -2024 की 100 दिनों की उलटी गिनती के उपलक्ष्य में आज विज्ञान भवन में योग महोत्सव-2024, कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “महिला सशक्तिकरण के लिए योग” के साथ मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रत्येक वर्ष 21 जून को मनाया जाता है। इस वर्ष 10 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा।

इस अवसर पर आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने कहा कि योग महोत्सव 2024 का उद्देश्य महिलाओं की भलाई पर फोकस करने और वैश्विक स्वास्थ्य और शांति को बढ़ावा देने के साथ योग को एक व्यापक आंदोलन बनाना है। मंत्रालय ने पीसीओएस/पीसीओडी, तनाव प्रबंधन और इसी तरह की अन्य स्थितियों सहित महिलाओं को प्रभावित करने वाली विभिन्न स्थितियों पर सक्रिय रूप से अध्ययनों का समर्थन किया है, ताकि उनकी उम्र या स्थिति पर ध्यान दिए बिना महिलाओं के स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया जा सके, साक्ष्य-आधारित अनुसंधान के माध्यम से महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित किया जा सके। योग महिलाओं को सशक्त बनाने, उनके शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, सामाजिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए एक व्यापक साधन है। सशक्त महिलाएं नेताओं, शिक्षकों और परिवर्तन की भूमिकाएँ निभाती हैं, समाज में समावेशिता, विविधता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देती हैं।

योग संस्थान, मुंबई की निदेशक हंसाजी जयदेव ने कहा कि ‘मन की संतुलित अवस्था ही योग है’। उन्होंने अच्छे कार्यों के स्थायी मूल्य पर भी जोर दिया, वे सबसे साधन हैं जो हमें हमेशा के लिए बनाए रखते हैं। उन्होंने जिस रूप में लोग हैं उसी रूप में उन्हें स्वीकार करने के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि दूसरों के कार्यों से स्वयं को परेशान करने के बजाय उन्हें समझने में प्रसन्नता होती है।

हंसाजी जयदेव ने इस बात पर भी बल दिया कि योग अनिवार्य रूप से जागरूकता का विज्ञान है, जो व्यक्तियों को अपने शरीर, मस्तिष्क और पर्यावरण के बारे में गहरी जागरूकता पैदा करने में सक्षम बनाता है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

5 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

6 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.