संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन-यूपीए शासन के दौरान राफेल विमान सौदे में कथित भ्रष्टाचार पर एक फ्रांसीसी पत्रिका की रिपोर्ट के बाद भाजपा ने आज कांग्रेस की आलोचना की। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने नई दिल्ली में रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि 2007 से 2012 के बीच यूपीए शासन के दौरान बिचौलिए को लगभग 65 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राफेल सौदे को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन-एनडीए सरकार के खिलाफ झूठा माहौल बनाने की कोशिश की थी।
इससे पहले, कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ताजा खुलासे से एनडीए सरकार के दौरान राफेल सौदे में अनियमितताओं को दबाने के लिए सरकार, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय-ईडी के बीच सांठगांठ का पता चलता है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सरकार पर अनियमितताओं को लेकर निष्क्रियता बरतने का आरोप लगाया था।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment