Categories: News-Headlines

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज वर्ष 2021 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किये

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में प्रमुख हस्तियों को वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस वर्ष की सूची में सात पद्म विभूषण, दस पद्मभूषण और 102 पद्मश्री पुरस्‍कार शामिल हैं। मूर्तिकार सुदर्शन साहू और पुरातत्वविद् प्रोफेसर ब्रज बासी लाल और अन्य व्यक्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

असम के पूर्व मुख्‍यमंत्री तरूण गोगोई, पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री रामविलास पासवान और गुजरात के पूर्व मुख्‍यमंत्री केशु भाई पटेल को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्‍मानित किया गया।

पद्म भूषण पाने वालों में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, सेवानिवृत्त लोकसेवक नृपेन्द्र मिश्रा और अन्य हस्तियां शामिल हैं।

पद्मश्री पुरस्कार की सूची में सामाजिक कार्यकर्ता लखिमी बरूआ, लोक संगीतकार गोपीराम बार्गयान बुर्भाकट, कलाकार दुलारी देवी, संगीतज्ञ बॉम्बे जयश्री और अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ0 बी के एस संजय शामिल हैं। गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया।

राष्ट्रपति ने कल 2020 के लिए पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे। देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान, पद्म पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं – पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री। ये पुरस्कार कला, समाज सेवा, विज्ञान, व्यापार, चिकित्सा, साहित्य, खेल और नागरिक सेवाओं सहित विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में विशेष योगदान के लिए दिये जाते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

28 minutes ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

1 hour ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.