Categories: News-Headlines

यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) के क्षेत्रीय कार्यालय का आज नई दिल्ली में उद्घाटन किया गया

संचार राज्य मंत्री देवुसिंह चौहान और यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के महानिदेशक (डीजी यूपीयू) मासाहिको मेतोकी ने आज यहां यूपीयू के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। यह क्षेत्रीय कार्यालय भारत के डाक विभाग के साथ एक मेजबान देश समझौता करते हुए दक्षिण एशियाई क्षेत्र में यूपीयू की तकनीकी सहायता गतिविधियों का संचालन करेगा।

भारत में यूपीयू का यह क्षेत्रीय कार्यालय आइडिया, अनुभव और विशेषज्ञता के आदान-प्रदान के लिए एक महत्वपूर्ण प्‍लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा जिससे डाक क्षेत्र के आधुनिकीकरण और बदलाव में तेजी आएगी। यह एशिया प्रशांत क्षेत्र में यूपीयू सदस्य देशों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने, नवाचार को प्रोत्साहित करने और डाक सेवाओं को बेहतर करने के लिए ज्ञान के आदान-प्रदान की सुविधा प्रदान करने के एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

भारत ने एशिया पैसेफिक पोस्‍टल यूनियन के जरिये यूपीयू की विकास और तकनीकी सहायता गतिविधियों के लिए चार वर्षों के दौरान 2,00,000 डॉलर के योगदान की भी घोषणा की है। इस वित्तीय योगदान का उद्देश्य इस क्षेत्र में डाक सेवाओं को मजबूत करने के लिए क्षमता निर्माण, बुनियादी ढांचे के विकास और अन्य आवश्यक गतिविधियों के लिए मदद करना है।

भारत में यूपीयू क्षेत्रीय कार्यालय की स्थापना दक्षिण- दक्षिण के बीच सहयोग के लिए भारत की प्रतिबद्धता और वैश्विक डाक व्‍यवस्‍था के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है।

इससे संयुक्त पहल और क्षमता निर्माण कार्यक्रमों के लिए अवसर भी पैदा होंगे। इस प्रकार इससे डाक सेवाओं की गुणवत्‍ता को बेहतर करने, सीमा पार ई-कॉमर्स को बढ़ाने और आर्थिक विकास एवं सामाजिक कल्याण में योगदान देने में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

इंग्लैंड Vs श्रीलंका महिला T20 विश्व कप मुकाबला आज, स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सभी की नजर

महिला T20 विश्व कप में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद England Women vs Sri Lanka Women… Read More

2 hours ago

भारत Vs अफगानिस्तान ODI मैच पर क्रिकेट प्रेमियों की नजर, धर्मशाला में रोमांचक मुकाबले की उम्मीद

IND Vs AFG ODI मैच को लेकर बढ़ा उत्साह भारत और अफगानिस्तान के बीच होने… Read More

3 hours ago

अक्षय कुमार फिर चर्चा में, लगातार नई फिल्मों और बड़े प्रोजेक्ट्स से बटोर रहे सुर्खियां

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी कुमार’ की लोकप्रियता बरकरार बॉलीवुड अभिनेता Akshay Kumar एक बार फिर चर्चा… Read More

1 day ago

एलन मस्क की नेट वर्थ फिर चर्चा में, दुनिया के सबसे अमीर लोगों में क्यों शामिल हैं?

एलन मस्क की संपत्ति पर दुनिया की नजर दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में से… Read More

1 day ago

हिकारू नाकामुरा फिर चर्चा में, दुनिया के शीर्ष शतरंज खिलाड़ियों में क्यों गिना जाता है उनका नाम?

शतरंज जगत का बड़ा नाम हैं हिकारू नाकामुरा दुनिया के सबसे लोकप्रिय और सफल शतरंज… Read More

1 day ago

जसपाल राणा का 49 वर्ष की उम्र में निधन, अस्पताल पहुंचने तक बिगड़ चुकी थी हालत

भारतीय खेल जगत को लगा बड़ा झटका भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज, एशियाई खेलों के स्वर्ण… Read More

1 day ago

This website uses cookies.