श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री रनिल विक्रमसिंघे ने आज एक बार फिर देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। रनिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के पांच बार प्रधानमंत्री रह चुके है। कोलंबो में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्ष ने यूनाइटेड नेशनल पार्टी के नेता विक्रमसिंघे को शपथ दिलाई।
शांतिपूर्ण सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर समर्थकों के हिंसक हमलों के बाद राष्ट्रपति के भाई महिंदा राजपक्ष ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
73 वर्षीय विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री बनाने को देश में संकट समाप्त करने और अंतर्राष्ट्रीय विश्वास बहाल करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। सरकार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ सहायता पैकेज पर बातचीत भी कर रही है।
बुधवार को प्रदर्शनकारियों पर हमले के बाद अधिकारियों ने राजधानी की सड़कों पर बख्तरबंद वाहनों और सैनिकों को तैनात किया था। विरोध प्रदर्शन के दौरान नौ लोगों की जान चली गई और 200 से अधिक घायल हुए थे।
प्रदर्शनकारी संकट के लिए जिम्मेदार राष्ट्रपति औऱ प्रधानमंत्री दोनों से त्याग पत्र की मांग कर रहे थे।
इस बीच, राष्ट्रपति गोटबया राजपक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर 17 मई को चर्चा होगी।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment