यूक्रेन में कीव से एयर इंडिया की उड़ान कल रात इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पंहुची। विमान में पूरी क्षमता में लोग सवार थे।
भारतीयों नागरिकों को वापस लाने के लिए एयर इंडिया भारत और यूक्रेन के बीच कल और 26 फरवरी को दो और विशेष उडानें संचालित करेगी। इससे पहले एयर इंडिया ने यूक्रेन के लिए कोई भी वाणिज्यक उडान संचालित नहीं की थी। यूक्रेन से लौटने वालों की मांग पर कुछ अन्य भारतीय विमान कंपनियां भी अपनी सेवाएं शुरू करेंगी।
यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने बताया कि बढते तनाव और मौजूदा स्थिति की अनिचिश्चिता के कारण अतिरिक्त उडानों की व्यवस्था की जा रही है। दूतावास ने एक परामर्श में बताया कि इस महीने की 25 और 27 तारीख तथा अगले महीने की छह तारीख को कीव से दिल्ली के लिए उडाने संचालित होंगी। अभी यूक्रेन से भारत के लिए एयर अरबिया, फ्लाई दुबई और कतर एयरवेज की भी नियमित उड़ान चल रही हैं। इनके लिए बुकिंग विमान कंपनी के कार्यालय, वेबसाइट, कॉलसेंटर और अधिकृत ट्रेवल एजेंट के माध्यम से की जा सकती है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment